यूपी के पचास जिलों पर मंडरा रहा है भूकंप का खतरा!

लखनऊ। एक बार फिर से लोग भूकंप के कारण दहशत में हैं, नेपाल की तबाही का असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा सकता है। बिहार और यूपी के काफी लोगों को अभी भी अपने घर के अंदर जाने में डर लग रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने जो रिपोर्ट दी है उसके हिसाब से यूपी के 75 जिलों में 50 जिले ऐसे हैं जहां भूकंप का खतरा मंडरा रहा है।

जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, जेपी नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, बहराइच, गोंडा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, बस्ती, संत कबीरनगर, देवरिया और बलिया जैसे जिले शामिल हैं। बाराबंकी, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर, संत कबीर नगर और गोरखपुर जिलों में तो लोगों ने मंगलवार को झटके महसूस किये ही हैं लेकिन जिन शहरों में शहरीकरण ज्यादा हुआ है वहां भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा है।

इसलिए एनआईडीएम की ओर से कहां गया है कि अब अगर इन शहरों में इमारत बनें तो उनमें मजबूती के साथ-साथ इन बातों का ख्याल रखा जाये कि यह सभी इमारतें भूकंपरोधी हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+