यूपी पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने चला दीं गोलियां, चौकी पर चकमा दिया, लेकिन..
नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियों से इलाका गूंज उठा। इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली बदमाश को जा लगी, जिससे वह वहीं आड़ा गिर गया। जिसके बाद अन्य बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठा पुलिस को चकमा दिया।लेकिन पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। एक बदमाश और पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस को अवैध पिस्टल, लूटी गई डबल बैरल बंदूक और एक स्कूटी बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चौकी पर चैकिंग के दौरान चला बदमाशों का पता
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली एरिया के परी चौक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात में एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को देखकर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। इस पर स्कूटी सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। एनएसजी गोल चक्कर पर जब बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू की तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें पुलिस की एक गोली एक बदमाश को जा लगी।
आधा दर्जन से अधिक दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुए बदमाश का नाम जावेद है। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके साथी बदमाश का नाम मनीष है। दोनों बदमाश दनकौर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इन दोनों पर लूट आदि के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। एसएसपी डा. अजय पाल शर्मा का कहना है कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के बदमाश है। उन पर लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से जो डबल बैरल बंदूक बरामद हुई है वह इनके द्वारा लूटी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications