मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की महिला टेलीकॉलर्स को बनाया बंधक, 5 लड़कियां हुई बेहोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विभूति खंड स्थित सीएम हेल्पलाइन-1076 की महिला कर्मचारियों (टेली कॉलर) ने सैलरी न मिलने पर शुक्रवार को कार्यालय के बाहर हंगामा किया। हेल्पलाइन के हेल्पलाइन के कार्यालय की कुछ महिला कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और धमकाया गया। पांच-छह लड़कियां बेहोश हो गईं। इन लड़कियों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इस बीच ही एक लड़की के जहर खा लेने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

चार महीने से वेतन नहीं मिला

चार महीने से वेतन नहीं मिला

हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर धरना दे रहे युवक उग्र हो गये और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अफसरों ने कर्मचारियों की हेल्पलाइन चलाने वाली कम्पनी के अधिकारियों से बात करवाई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इस पर एक कमेटी बनाकर वेतन दिलाने और अन्य आरोपों की जांच कराने के आश्वासन पर सब शांत हुए। बवाल कर रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।

महिला कर्मचारी ने जहर खाया

महिला कर्मचारी ने जहर खाया

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी तीन दिन से कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को भी सब एकजुट होकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने साइबर हट में स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ही कार्यालय के अंदर हंगामा शुरू हो गया। बाहर खबर आई कि लड़कियों को कमरे में बंधक बनाकर धमकाया जा रहा है। इसके बाद ही यूपी-100 में सूचना दी गई कि हेल्पलाइन में कार्यरत शीलू ने चार महीने से वेतन न मिलने से तनाव में आकर जहर खा लिया है। कुछ लोगों ने उसकी मौत होने की अफवाह भी फैला दी। इससे ही लोग और उग्र हो गये। फिर सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

महिला कर्मचारियों को बंधक बनाया

महिला कर्मचारियों को बंधक बनाया

हेल्पलाइन कर्मचारी हेमंत त्रिपाठी और वैष्णवी शुक्ला ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर आधा दर्जन महिला कर्मचारी पहुंची। श्योरविन कंपनी के टीम लीडर आशुतोष मिश्र, सुपरवाइजर अनुराग गुप्ता, असिस्टेंट टीम लीडर बजरंग और इंचार्ज अर्पित धवन इन महिला कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर इस्तीफा देने का दबाव बनाने लगे। इससे डरी महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+