शिवपाल ने बताया, यूपी में क्यों हारे अखिलेश यादव

यूपी चुनाव में करारी हार के बाद अब फिर से अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तलवारें खिंचती हुई नजर आ रही हैं।

लखनऊ। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत और समाजवाटी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार के बाद मुलायम सिंह यादव के कुनबे में एक बार फिर कलह के आसार नजर आ रहे हैं। सपा की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने कहा, 'ये समाजवादियों की हार नहीं है, बल्कि घमंड की हार है। नेताजी को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया गया और हमारा अपमान किया गया। ये हार उसी का परिणाम है।'

shivpal yadav

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने यूपी में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम अपनी हार स्वीकार करते हैं। साथ ही हम जनादेश का सम्मान करते हैं।' हालांकि अपनी चुनावी रैलियों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया था कि सपा और कांग्रेस मिलकर 300 सीटें जीतेंगे लेकिन इस गठबंधन को करारी हार मिली है।

कुनबे में फिर कलह के आसार

आपको बता दें कि यूपी चुनावों से पहले ही मुलायम सिंह यादव के कुनबे में जमकर घमासान मचा था। इस घमासान में अखिलेश यादव ने पहले अपने चाचा शिवपाल यादव को कैबिनेट मंत्री के पद से हटाया और उसके बाद टिकटों की लिस्ट को लेकर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को पार्टी से निकाला। हालांकि बाद में अखिलेश को पार्टी में वापस ले लिया गया। इसके बाद पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर भी विवाद हुआ, जिसमें अखिलेश यादव को जीत मिली। यूपी में हार के बाद अब फिर से अखिलेश और शिवपाल के बीच तलवारें खिंचती हुई नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें- ना मनोज सिन्हा, ना आदित्यनाथ, इस खास वजह से केशव मौर्य बनेंगे सीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+