यूपी राज्यसभा की रिक्त हुई सीट पर 15 सितंबर होगी वोटिंग, Hardwar Dubey के निधन के बाद हुई थी रिक्त

Hardwar Dubey News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून 2023 का निधन हो गया था। हरद्वार दुबे के निधन के बाद रिक्त हुई राज्यसभा की सीट पर भारत निर्वाचन आयोग ने फिर से उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक, 29 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा और 5 सितंबर तक नामांकन दाखिल करेंगे। 6 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 सितंबर की तारीख नाम वापसी के लिए रखी गई है। 15 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राज्यसभा की सीट के लिए वोटिंग होगी।

Hardwar Dubey News

19 सितंबर को विजय हुए प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि हरद्वार दुबे के निधन के बाद रिक्त हुई सीट को भरने के लिए 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

बता दें कि, 26 जून 2023 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया था। 74 वर्षीय हरद्वार दुबे काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरद्वार दुबे मूल रूप से बलिया जिले के रहनेवाले थे।

हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को बलिया के हुसैनाबाद में हुआ था। अपनी युवा अवस्था में हरद्वार दुबे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। आगरा आने के बाद साल 1969 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेतृत्व भी किया। हरद्वार दुबे को एबीवीपी में संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके बाद हरद्वार दुबे साल 1989 में आगरा छावनी से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज कराई। इसके बाद 1991 में दोबारा चुनाव लड़े और जीत दर्ज कराई। जिसके बाग उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाया गया था। विवादों के चलते उन्होंने एक साल में ही मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था।

2005 में खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद 2011 में उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता और 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। 26 नवंबर 2020 को बीजेपी ने राज्यसभा का सदस्य बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+