यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण के लिए 900 आईटी अधिकारियों समेत भारी सुरक्षा बल तैनात
उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है और सुरक्षा से जुड़े तमाम हालातों की नजदीकी से निगरानी भी कर रहा है। चुनाव तैयारियों की जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम पिछले दो दिनों से लखनऊ में थी और तमाम प्रदेश के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों संग बैठक कर रही थी। चुनाव की तमाम तैयारियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी।

भयमुक्त माहौल में होगा चुनाव
नसीम जैदी ने कहा कि 24 जिलों के अधिकारियों की आज समीक्षा बैठक की गई और इस दौरान इस बात की चर्चा की गई कि चुनाव को पूरी तरह से भयमुक्त माहौल में कराया जाए। जैदी ने कहा कि पोलिंग बूथों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा, राज्यों की सीमाओं व देश की सीमाओं की पर चौकसी को बढ़ाया जाएगा, जिससे की शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
अधिकारियों के रिश्तेदारों पर रखी जाएगी नजर
जैदी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान तमाम अधिकारियों की कार्यशैली पर पैनी निगाह रखी जाएगी, इसके साथ ही चुनाव में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए आयोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगा, हम किसी भी हाल में चुनाव के दौरान सांप्रदायिकता नहीं फैलने देंगे। इसके लिए दबंग प्रत्याशियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। वहीं जिन अफसरों के करीबी और रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे है उनका ब्योरा भी तलब किया गया है।
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बोले, अयोध्या में जो भी हुआ रामभक्तों ने किया, आगे भी जो होगा वही करेंगे
900 आयकर विभाग के अधिकारी होंगे तैनात
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदान के दिन शाम 5 बजे तक जो भी वोटर मतदान की लाइन में लग जाएगा उसे वोट दिलावाया जाएगा। इसके साथ ही मतदान के लिए प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीसरे और चौथे चरण की 44 सीटें संवेदनशील हैं, लिहाजा इन तमाम सीटों का पूरा ब्योरा तलब किया गया है और इपर हमारी नजर रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश भर के थाना प्रभारियों के काम की समीक्षा आयोग हर रोज करेगा। जैदी ने कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को मुहैया कराया गया है, हर मतदान केंद्र की वेब कास्टिंग कराई जाएगी, चुनाव के दौरान धन उपयोग की जांच के लिए सर्विलांस की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। धन बल की जांच के लिए प्रदेस में 900 आयकर विभाग के अधिकरियों को तैनात किया गया है।
आयोगी की पीसी के मुख्य बिंदु
- पोलिंग पूथ पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती
- राज्य व देश की सीमा पर शराब की तस्करी को रोकने के लिए बढ़ी चौकसी
- शाम पांच बजे तक जो भी मतदान की लाइन में लगा उसे दिलाएंगे वोट
- प्राइवेट कर्मचारियों को भी वोटिंग के लिए मिलेगी छुट्टी
- थाना प्रभारियों की हर रोज होगी समीक्षा
- पोलिंग बूथ की कराई जाएगी वेब कास्टिंग












Click it and Unblock the Notifications