चौथे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार थमा, 53 सीटों पर उम्मीदवारों की साख दांव पर
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को 53 सीटों पर होना है, तमाम पार्टियों की साख दांव पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया, तमाम पार्टियों के प्रत्याशियों ने चौथे चरण के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी। एक तरफ जहां अमित शाह ने इलाहाबाद में रोड शो किया तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी साझा रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे से प्रचार पूरी तरह से थम गया और अब किसी भी पार्टी को प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को प्रदेश के कुल 12 जिलों में 53 सीटों पर होना है। इस चरण में इलाहाबद, प्रतापगढ़ सहित बुंदेलखंड की सीटों पर भी मतदान होना है। चौथे चरण में मुख्य रुप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के गढ़ की सीटों पर भी चुनाव होना है। इस चरण में रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटों पर मतदान होना है।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: सपाईयों से पेरशान हुईं डिंपल भाभी, कहा- भैया से करूंगी शिकायत
चौथे चरण में कुल 680 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख भी दांव पर लगी है, जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा, रघुराज प्रताप सिंह, अदिति सिंह अहम हैं। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कर्ष मौर्या का भी उंचाहार से राजनीतिक कैरियर दांव पर है, जबकि रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल सिंह, गयाचरण दिनकर भी मैदान में हैं। आपको बता दें कि 2012 में चौथे चरण में कुल 53 सीटों पर चुनाव में सपा को 24 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी, जबकि बसपा को कुल 15 सीट व कांग्रेस को 6 सीटें मिली थी। इस चरण में भाजपा को सिर्फ पांच सीट व पीस पार्टी को तीन सीटें हासिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications