यूट्यूब चैनल चलाकर कमाए 1 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने यूट्यूबर के घर पर की छापेमारी, 24 लाख नकद बरामद

YouTube: उत्तर प्रदेश में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक यूट्यूबर ने यूट्यूब चैनल चलाकर 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद आयकर विभाग ने यूट्यूबर के घर पर छापेमारी की है।

आयकर विभाग को उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर के घर पर छापेमारी के दौरान 24 लाख नकद मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस तस्लीम की जांच की जा रही है, वह वर्षों से एक यूट्यूब चैनल चला रहा था और उसने लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। आरोप है कि यूट्यूबर ने अवैध तरीकों से पैसा कमाए हैं। हालांकि, परिवार ने इस दावे से इनकार किया है।

यूट्यूब चैनल चलाकर कमाए 1 करोड़ रुपये, IT ने मारा छापा

उसके भाई फिरोज का दावा है कि यूपी के बरेली में रहने वाला तस्लीम शेयर बाजार से जुड़े वीडियो बनाता है और अपनी आय पर इनकम टैक्स भी देता है। कहा कि उसका भाई यूट्यूब अकाउंट 'ट्रेडिंग हब 3.0' को मैनेज करता है।

उन्होंने दावा किया कि वे अपनी कुल यूट्यूब आय 1.2 करोड़ में से 4 लाख का टैक्स पहले ही चुका चुके हैं। फिरोज ने कहा कि हम कोई गलत काम नहीं करते। हम अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिससे हमें अच्छी आमदनी होती है। ये छापेमारी एक सोची-समझी साजिश है। तस्लीम की मां का भी दावा है कि उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+