यूपी: दुर्गा पंडाल में सजावट को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, पहले भी हो चुका है विवाद
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में दुर्गा पंडाल की सजावट व लाइटिंग को लेकर दो वर्गों के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट मारपीट पर उतर आए और जमकर हाथापाई की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ व एसडीएम भी रात में अलर्ट मोड पर थे क्योंकि पहले भी यहां धार्मिक वजहों से झड़प होती रही हैं। प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। विवाद की यह घटना जियनपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर की है।

सगड़ी एसडीएम ने गुरुवार को दोनों पक्षों को बुलवाया तथा दोनों पक्षों को एक करने के लिए समझाने बुझाने का काम किया। पहले पक्ष से सुनील गुप्ता नाम के शख्स व दूसरे पक्ष से मोहम्मद कैफ व साकिन को बुलाया गया था। शांतिभंग करने के जुर्म में साकिन पर चालान कर दिया गया व बाकियों को नाबालिग होने के कारण पुलिस ने रिहा कर दिया।
जियनपुर इलाके में मोहर्रम और दुर्गापूजा में कई बार ये दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके हैं। पिछले दिनों मुहर्रम के मौके पर ढोल बजाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद थाने पर पंचायत बिठाकर इस मामले को रफा-दफा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications