दिवाली पर एलईडी टीवी खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर, वरना लग सकता है चूना!
बुलंदशहर। दीपावली पर अगर आप घर के लिए नया एलईडी टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आप के लिए बेहद खास है। बुलंदशहर पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तर किया है जो दिल्ली से ढाई हजार रुपए में नकली एलईडी खरीदकर यहां लाता था। उसके बाद उस नकली एलईडी पर नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर महंगे दामों मे बेचता था।

नकली एलईडी का गोरखधंधा
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने अमरमाया कालौनी में पिछले कई साल से नकली एलईडी बनाने और बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाल धंनजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अमरमाया कॉलोनी के एक घर में एलईडी बनाई और बेची जा रही है। नकली एलईडी का कारोबार पिछले लंबे वक्त से चल रहा था। इतना ही नहीं, ये नकली एलईडी आसपास के जिलों मे भी बेची जा रही थी। जनता को धोखा दिया जा रहा था।

पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने अमरमाया कॉलोनी में स्थित मुकेश चौधरी के मकान में छापा मारा, जहां पर नकली एलईडी पर ब्रांडेड स्टीकर लगाए जा रहे थे। खास बात ये है है एलईडी पर सोनी, सैमसंग, एलजी, और ओनिडा कम्पनियों के स्टीकर लगाये जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 11 एलईडी, एक लैपटॉप और भारी मात्रा में स्टीकर बरामद किया है। पुलिस ने नरेश को मौके से गिरफ्तार किया है।

कमाते थे मोटा मुनाफा
सैमसंग, सोनी कम्पनी, माइक्रोमैक्स कम्पनी, सनसुई, ओनीडा कम्पनी, समेत 22 ब्रांडेड कम्पनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे। पुलिस पूछताछ में नरेश ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग से एक एलईडी ढाई हजार रुपये मे खरीदकर लाते थे और उसे यहां लाकर ब्रांडेड कम्पनी के रैपर लगाकर 35 से 40 हजार की कीमत पर ग्राहकों को कम्पनी की एलईडी बताकर बेच देते थे। इतना ही नहीं नकली एलईडी आसपास के जिलों मे भी बेची जहा रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications