यूपी के बाहुबली विधायक की गाड़ी पुल तोड़कर गंगा में जा गिरी
रविवार की रात में पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में विधायक विजय मिश्रा के वाहन के गिरने के बाद चालक अंदर फंसा रह गया और उसकी मौत हो गई।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में बाहुबली ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का डंपर चालक रविवार की रात 11 बजे मिर्जापुर और भदोही मार्ग को जोड़ने वाले कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी।

डंपर के गंगा में गिरने से चालक की मौत हो गयी। चालक औराई से डंपर लेकर मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर के कोठी गांव गिटटी लेने जा रहा था। रात में ही बचाव दल ने डंपर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

फोरलेन निर्माण का ठेका है विधायक विजय मिश्रा का
मिर्जापुर से औराई तक फोर लेन सडक निर्माण का कार्य चल रहा है। इसका ठेका बाहुबली ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का है। उनके नव निर्माण कंपनी का डंपर चालक रविवार की रात गिटटी उतारने के बाद खाली डंपर लेकर मिर्जापुर जिले के लालगंज के लहंगपुर कोठी गांव के लिए निकला था। वह भदोही और मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर पहुंचा था तभी डंपर अनियंत्रित होकर पुल की 12 मीटर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। नव निर्माण के मैनेजर पिंटू शुक्ला ने बताया कि चालक संतोष पांडेय बाराबंकी का निवासी है।

शव निकालने के लिए रात में चला रेस्क्यू
रात में डंपर गंगा नदी में गिरा। गंगा में पानी कम होने के कारण डंपर दिखायी दे रहा था। रात में ही नाव से रेस्क्यू कर डंपर के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। डंपर के गिरने के बाद चालक के सिर में चोट लगी। इससे वह अंदर ही रह गया और डूबने से मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी ने मौके पर एएसपी सिटी आशुतोष शुक्ला, एएसपी नक्सल अरविन्द मिश्रा, सीओ सिटी बृजेश त्रिपाठी, कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव , यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, चील्ह थाना प्रभारी आदि मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications