योगीराज में नहीं मिला नॉनवेज, बरेली में बारातियों ने नहीं खाया शाकाहारी खाना
लड़की के घरवालों ने मुरादाबाद से आए बारातियों को मटर पनीर, मशरूम और दाल मखनी परोसी तो वे भड़क गए। बारातियों ने खाने में नॉनवेज न होने पर नाराजगी जताई और शाकाहारी खाना खाने से मना कर दिया।
बरेली। यूपी में योगी सरकार आने के बाद अवैध बूचड़खानों पर लगे प्रतिबंध का असर अब दिखने लगा है। बरेली जिले में एक शादी में बारातियों ने खाने में नॉनवेज न होने से नाराज होकर खाना खाने से इनकार कर दिया। ये सुनकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए।

अवैध बूचड़खाने बंद होने से मीट महंगा
हामिद अली अंसारी की बेटी की शादी शुक्रवार को होनी थी। उन्होंने शादी में आने वाले बारातियों के स्वागत के लिए हर तरह की तैयारियां की थीं लेकिन अवैध बूचड़खानों पर ताला लगने के बाद मीट उपलब्ध नहीं था इसलिए शाकाहारी खाना ही बारातियों के लिए रखा गया था। READ ALSO: जानिए, CM योगी कैसे अधिकारियों को कर रहे हैं 'राइट टाइम', सुधर रहा है उत्तर प्रदेश!
कई मेहमानों ने भी जताई नाराजगी
लड़की के घरवालों ने मुरादाबाद से आए बारातियों को मटर पनीर, मशरूम और दाल मखनी परोसी तो वे भड़क गए। बारातियों ने खाने में नॉनवेज न होने पर नाराजगी जताई और शाकाहारी खाना खाने से मना कर दिया। एक शख्स ने बताया कि बाराती ही नहीं, उनके कई मेहमानों ने भी शाकाहारी खाने को लेकर नाराजगी जताई थी। READ ALSO: एक समुदाय के लोगों पर निशाने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान
करीब 200 बूचड़खाने बंद
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से जिले में करीब 200 बूचड़खानों पर ताले लटकने लगे हैं। ये सभी बूचड़खाने बिना लाइसेंस के चल रहे थे। काफी दुकानें बंद होने की वजह से अब जहां मीट उपलब्ध है वहां भी इसकी कीमत दो गुने से ज्यादा हो गई है। पहले जो मीट 150 में मिलता था वह अब 400 रुपये तक बेचा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications