रात 2 बजे शराबी बेटे ने मां से मांगे पैसे, फिर चाकूओं से गोदकर ले ली जान

यूपी के संभल में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी मां को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

संभल। यूपी के संभल में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी मां को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घर में खून ही खून दिखाई दे रहा था। घटना के बाद सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

रात 2 बजे शराबी बेटे ने मां से मांगे पैसे, फिर चाकूओं से गोदकर ले ली जान

मामला असमोली थाना इलाके के देहरी जग्गू गांव का है। जहाँ गांव के ही रहने वाले आकाश उर्फ पिंकू पुत्र भरतलाल ने अपनी मां मूर्ति देवी को मौत की नींद सुला दिया है। मां की गलती सिर्फ इतनी थी की उसने अपने शराबी बेटे को शराब पीने के लिए पैसे नही दिए। गुरुवार की मध्य रात्रि समय 2 बजे उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे। जिसके बाद माँ ने शराब के लिए रात में पैसे देने से इंकार कर दिया।

रात 2 बजे शराबी बेटे ने मां से मांगे पैसे, फिर चाकूओं से गोदकर ले ली जान

पैसे न मिलने से गुस्साए बेटे ने चाकुओं से मां के सीने में गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने अपनी मां के सीने दर्जन भर से ज्यादा वार किये। आरोपी हत्यारा मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व में वह शराब की दुकान पर ही काम करता था। घर पर दोनों ही मां बेटे रहते थे। युवक की अभी शादी भी नही हुई है। परिवार के अन्य लोग मुरादाबाद में रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+