कैदी के साथ अदालत से लौट रहे नशे में धुत पुलिसकर्मी ने की बदतमीजी
एटा। योगीराज में कहने को तो कानून व्यवस्था बहुत ही चुस्त दुरुस्त है लेकिन खुद कानून के रखवाले पुलिसकर्मी ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। दो ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिस वाले खुले आम कानून की धज्जी उड़ा रहे हैं। पहला मामला यूपी के एटा जिले का है और दूसरा हाथरस का है। एटा में जहां शराब के नशे में धुत पुलिस वाला कैदी के साथ तंबाकू खरीद रहा था वहीं हाथपस में पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक से रिश्वत ले रहा था।

नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो पुलिस कर्मी एक कैदी को अदालत में पेशी के बाद जेल लौट रहे थे। कथित तौर पर पुलिस कर्मी ने शराब पी हुई थी। इस दौरान वो दुकान पर पहुंचे और फिर कैदी और पुलिसकर्मी तंबाकू खरीदते हुए नजर आए। इतना ही नहीं जब वीडियो बनाने के दौरान शख्स ने पुलिस वाले से बात करनी चाहा तो उसने मारने की धमकी भी दी है।
वहीं हाथरस में पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक से रिश्वत लेते पकड़ा गया। रिश्वत क्यों ली गई इस बारे में तो कुछ पता नहीं चला लेकिन यूपी पुलिस की यह दो तस्वीरें इतना बताने के लिए काफी हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी सुलखान सिंह के दावे फेल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications