UP News: डबल इंजन सरकार में अराजकतत्वों का हौसला चरम पर, मणिपुर की घटना का संज्ञान लें राष्ट्रपति

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने मणिपुर हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादियों को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए एकजुट होना होगा।

Ram Govind Chaudhary: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देश में डबल इंजन की सरकार बनी रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी। उन्होंने कहा है कि देश को इस स्थिति से बचाना है तो जो जहां है, वहीं लोगों को समझाए कि डबल इंजन की सरकारों का कानून व्यवस्था और संविधान में विश्वास नहीं है।

रामागोविंद

बीजेपी सरकारों पर जमकर बरसे रामगोविंद

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गत चार मई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का वीडियो केवल कानून व्यवस्था पर नहीं, सम्पूर्ण मानवता के माथे पर कलंक है।

मामले का संज्ञान लें राष्ट्रपति

सपा नेता ने कहा कि इसके लिए मणिपुर सरकार के साथ ही भारत सरकार भी दोषी है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वह इस मामले को स्वयं संज्ञान में लें और दोषीजनों के साथ ही दोनों सरकारों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें।

महिलाओं में असुरक्षा की भावना

सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को मणिपुर पुलिस की जीप से उतारा गया। उनके बचाव में आगे बढे उनके परिजनों की ह्त्या की गई। निर्वस्त्र कर परेड कराया गया और राज्य सरकार की पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

केंद्र सरकार की जितनी निंदा की जाए कम

कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था के लिए यह घटना चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक मामले में ढाई महीने तक भारत सरकार भी चुप्पी साधे रही। इस चुप्पी को लेकर भारत सरकार की भी जितनी निंदा की जाए कम है।

अराजक तत्वों का हौसला चरम पर

सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार, उसका पहला दायित्व है, कानून व्यवस्था का राज कायम करना। देश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, उसका पहला दायित्व हो गया है, कानून व्यवस्था के संरक्षण में कमजोर वर्ग को टार्गेट कर उत्पीड़ित करना और कराना। सरकार के इस रवैये से अराजक तत्वों का हौसला चरम पर है।

कानून व्यवस्था सरकार के वश की बात नहीं

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करना डबल इन्जन की सरकार के वश का नहीं है। इसलिए मैं महामहिम राष्ट्रपति जी से आग्रह कर रहा हूं कि वह मणिपुर की स्थिति को स्वयं संज्ञान में लें और कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए दोषीजनों के साथ ही इस मामले में चुप्पी साधे रहने के लिए दोनों सरकारों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें। जिससे देश पर लगे इस कलंक को कम किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+