यूपी: पागल गधे ने दौड़-दौड़कर 20 लोगों को काटा, गुस्साए लोगों ने पीटकर कर दी हत्या
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में सोमवार की रात एक पागल हो चूके गधे ने करीब पांच मोहल्लों में दौड़-दौड़कर करीब 20 लोगों को काट लिया। इन मोहल्लों में जो जहां मिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर गधे ने काटा। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने पीटकर गधे को मौत के घाट उतार दिया। छुट्टा पशुओं का आतंक अक्सर यहां देखने को मिलता है लेकिन गधे के आतंक से पहली बार काशीवासियों को दो चार होना पड़ा।

मामला वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक दूसरे से सटे पांच मोहल्लों का है। पठानी टोला, ओंकालेश्वर, सुग्गा गड़ही, मुकीमगंज और मच्छोदरी जैसे शहर के बीचों बीच वाले मोहल्लों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छुट्टा गधे ने इन मोहल्लों में लोगों को काटकर अपना शिकार बनाना शुरू किया। किसी तरह लोगों ने गिरते पड़ते पागल गधे से अपनी जान बचाई और अंत में गधे को मार डाला। गधे के काटने और गधे के मरने की खबर फैली और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गधे के शव को नगर निगम की गाड़ी की मदद से मौके से हटवाया।

वहीं करीबन आधा दर्जन लोग तो सिर्फ इस अस्पताल में उपचार कराने आए थें। जिनको गधे के काटने की वजह से माइनर इंजरी थी। घायल होकर आए लोगों ने यही बताया कि उनकों गधे ने काटा है। जिसके बाद उसी के मुताबिक उनका उपचार किया गया।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान बंदरों से बचाव के लिए एक अपनी कहानी और अनुभव सुनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बंदरों को फल खिलाने और हनुमान चालिसा का पाठ करने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ें- इलाहाबाद में शुरू हुई योगी थाली, 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, गरीबों को मुफ्त
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications