VIDEO: बारात लेकर आए दूल्हे की लटक गई शादी, लड़की वालों के घर ऐसे बजा DJ

मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि ये लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे।

कन्नौज। शादी के मंडप में फेरों के समय पुलिस पहुंचे तो शादी का नजारा क्या होगा। ये सच तब साबित हुआ जब एक बारात में डीजे के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद शादी में फेरों से पहले ही लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। शादी के मंडप के खड़ी ये यूपी पुलिस विवाद को निपटाने के लिए पहुंची है, ताकि रुकी हुई शादी फिर से करवा दी जाए। मंडप के नीचे जहां फेरे पड़ने चाहिए थे उसी शादी के मंडप के नीचे कई घंटों तक दूल्हा और दुल्हन की मौजूदगी में पुलिस दोनों के परिजनों के बीच समझौता कराने में डटी रही। जिसके बाद पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद दोनों पक्षों के लोग रजामंद हुए और शादी के फेरे पूरे हुए, जिसके बाद दुल्हन की विदाई की गई।

शादी की खुशहाली में आखिर कैसे हुआ विवाद?

शादी की खुशहाली में आखिर कैसे हुआ विवाद?

दरवाजे पर बारात आने के बाद शादी की सभी रस्में रीति-रिवाज से संपन्न की जा रही थी कि तभी लड़की पक्ष के रिश्तेदारों में रामविलास और उसका एक साथी मार्ग दुर्घटना में घायल हो जाता है। जिसकी खबर सुनते ही लड़की पक्ष की ओर से बारात में बज रहे डीजे को बंद करवा दिया जाता है। जिसके बाद डीजे बंद होने पर लड़का पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और डीजे चालू करवाने को लेकर बाराती भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि ये लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष की ओर से कुछ लोग घायल भी हो गए। इसी विवाद के चलते शादी का कार्यक्रम वहीं रुक गया और लड़की पक्ष के लोग शादी करने से साफ इंकार कर गए। जिसके बाद दूल्हा और उसके परिजन को छोड़़कर सभी बाराती मौके से वापस चले गए।

बिना दुल्हन, दूल्हा नहीं राजी हुआ वापस जाने को

बिना दुल्हन, दूल्हा नहीं राजी हुआ वापस जाने को

शादी में हुए विवाद को लेकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया लेकिन दूल्हा बिना दुल्हन लिए जाने को राजी न था और इसी जिद पर दूल्हा बिना बराती दुल्हन के घर पर बैठ गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला समझा और दूल्हा की बात सुनकर लड़की पक्ष को मनाने में लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कर शादी की रस्में पूरा कर शादी किए जाने की बात कही। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग अपनी शर्तों को पूरा करने पर शादी के लिए राजी हुए और 18 घंटे के बाद लड़की बिदा कर दी गई।

कहां का था दूल्हा और क्या थी दुल्हन की शर्त?

कहां का था दूल्हा और क्या थी दुल्हन की शर्त?

29 नवंबर की रात करीब 10 बजे औरैया जनपद के रूरूकला निवासी कन्हैया की बारात कन्नौज के काजीटोला मोहल्ले पहुंची। जहां बारात में हुए विवाद के चलते कन्हैया के फेरे रजनी से नहीं पड़ सके। जिसके बाद रजनी ने कन्हैया से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और अपने मां-बाप की शर्त को पूरा करने के बाद ही शादी करने की बात कही। रजनी के मां-बाप ने पुलिस के सामने ये शर्त रखी की शादी के बाद कन्हैया रजनी को कोई परेशानी नहीं देगा और इस विवाद को यहीं भूल कर शादी में हुए नुकसान की भरपाई दूल्हापक्ष करेगा। पुलिस ने सभी शर्तों को लड़कापक्ष से मनवाकर दोनों पक्षों के बीच शादी करवाने की बात कही और दूसरे दिन 30 नवंबर को करीब 2 बजे के बाद रजनी की शादी की रस्में पूरी करने के बाद विदाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+