'थैंक्यू योगी जी', अटैक के एक सप्ताह के अंदर ढेर हुए बदमाश, दिशा पाटनी के पिता ने जताया सरकार का आभार
Disha Patani: फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के परिवार के लिए 12 सितंबर की सुबह किसी भयानक सपने से कम नहीं थी। उनके बरेली स्थित घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे।
लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और पुलिस की तेज कार्रवाई से कुछ ही दिनों में आरोपी बदमाशों को गाज़ियाबाद में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड CO जगदीश पाटनी ने सीएम योगी और यूपी पुलिस का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार भयमुक्त समाज बनाने की दिशा में काम कर रही है।

"भयमुक्त समाज की ओर कदम"
जगदीश पाटनी ने वीडियो संदेश में कहा कि यूपी सरकार और पुलिस भयमुक्त समाज बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी टेलीफोन पर बातचीत हुई और उन्होंने पूरे परिवार की ओर से धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: PM Modi Biopic: कौन हैं Unni Mukundan? 'मार्को' का खून-खच्चर त्याग निभाएंगे नरेंद्र मोदी का रोल, क्या होगा खास
जगदीश पटानी ने कहा, "मैं अपनी और अपने परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूँ। जैसा कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था, उन्होंने अपराधियों को ढूंढ निकाला और कड़ी कार्रवाई की। मैंने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात की और उन्हें धन्यवाद दिया क्योंकि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को पूरी तरह साकार कर रही है।"
#WATCH | Bareilly, UP: Regarding the encounter of the 2 accused of firing outside his residence, actor Disha Patani's father and retired CO Jagdish Patani says, "I thank UP CM Yogi Adityanath on behalf of me and my family. As he had assured me, he found the criminals and took… pic.twitter.com/ugGXLqY46a
— ANI (@ANI) September 18, 2025
गाजियाबाद में एनकाउंटर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, हरियाणा और यूपी एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो गैंगस्टरों को ढेर किया। ये आरोपी 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग में शामिल थे। एनकाउंटर गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में हुआ।
कौन थे आरोपी?
मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान रविंदर (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई। पुलिस और आरोपियों के बीच दर्जनभर से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दोनों बदमाश इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े अकाउंट ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लगातार ट्रैकिंग से दोनों को गाज़ियाबाद तक पहुंचाया। शाम करीब 7:20 बजे पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका तो उन्होंने गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।
ये भी पढ़ें: Disha Patani House Firing: 'गोल्डी बरार' गैंग के 2 शूटर गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर! CM योगी का ये वादा साकार












Click it and Unblock the Notifications