Disha Patani House Firing: 'गोल्डी बरार' गैंग के 2 शूटर गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर! CM योगी का ये वादा साकार
Disha Patani House Firing Case: उत्तर प्रदेश में क्राइम का 'ब्लॉकबस्टर' ट्विस्ट 17 सितंबर 2025 की रात देखने को मिला। जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर फायरिंग करने वाले 2 हमलावरों को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया। इस ऑपरेशन को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में UP STF की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने अंजाम दिया।
दोनों शूटर - रविंद्र (असली नाम कल्लू, रोहतक) और अरुण (सोनीपत) - गंभीर घायल हो गए, और बाद में उनकी मौत हो गई। ये दोनों गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात मेंबर थे, जिनके पास ग्लॉक और जिगाना पिस्टल मिलीं। खास बात यह है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का 'पाताल से भी ढूंढ लाएंगे' वादा सच हो गया - क्या ये गैंग का अंत है, या बस 'ट्रेलर'? आइए, विस्तार से समझें...

UP ATS Encounter का 'एक्शन सीन': STF की जॉइंट ऑपरेशन, 2 शूटर 'गेम ओवर'!
17 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी एरिया में UP STF नोएडा और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की। दोनों आरोपी - रविंद्र (रोहतक, कई क्राइम्स में वांटेड) और अरुण (सोनीपत) - गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के एक्टिव मेंबर थे। एनकाउंटर में गोलीबारी हुई, दोनों गंभीर घायल हो गए। हॉस्पिटल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
मौके से ग्लॉक पिस्टल, जिगाना पिस्टल, और कई कारतूस बरामद। SSP बरेली डॉ. मनोज कुमार ने कहा, 'ये सुनियोजित ऑपरेशन था। दोनों की पहचान CCTV, क्राइम रिकॉर्ड्स, और टेक्निकल एनालिसिस से हुई।' पुलिस ने 5 टीमें लगाई थीं - और बस 5 दिन में 'क्लोजर'।
फायरिंग का 'खौफनाक' मंजर: 12 सितंबर को बरेली में दहशत!
12 सितंबर को बरेली के सिविल लाइंस (विला नंबर 40) में 2 बाइक सवार मास्क्ड हमलावरों ने दिशा पाटनी के पैतृक घर पर 7-8 राउंड फायरिंग की। घर में दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी (रिटायर्ड DSP), मां पद्मा, बहन खुशबू, और भाई सूर्यांश मौजूद थे। दिशा अमेरिका में थीं। जगदीश ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, हमलावर दिल्ली-लखनऊ हाईवे से एंटर हुए, फायरिंग की, और उसी रास्ते फरार। SSP अनुराग आर्या ने कहा, 'ये टारगेटेड अटैक था, रेकी पहले से की गई।' 5 टीमें लगाई गईं, और अब एनकाउंटर से केस सॉल्व।
विवाद की 'जड़': खुशबू पाटनी का अनिरुद्धाचार्य पर 'फायर', धमकियां शुरू!
ये फायरिंग दिशा की बहन खुशबू पाटनी (रिटायर्ड आर्मी मेजर, फिटनेस कोच) के सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी। खुशबू ने संत अनिरुद्धाचार्य के 'महिला विरोधी बयानों' की कड़ी आलोचना की। लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि प्रेमानंद महाराज पर खुशबू ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनके अनिरुद्धाचार्य वाले वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया गया, जिसके बाद धमकियों का खेल शुरू - मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हमलावरों ने घर की रेकी की। जगदीश ने कहा, 'खुशबू के बयान को गलत तरीके से लिया गया।
गोल्डी बरार-रोहित गोदारा का 'धमकी पोस्ट': 'ट्रेलर था, अगली बार सब खत्म!'
फायरिंग के घंटों बाद गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के वीरेंद्र चरण ने फेसबुक पर धमकी पोस्ट की- 'जय श्री राम! आज खुशबू/दिशा पाटनी के घर (विला 40, सिविल लाइंस, बरेली) पर फायरिंग हमारी तरफ से। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का अपमान किया, सनातन धर्म को नीचा दिखाया। ये ट्रेलर था! अगली बार घर का कोई जिंदा नहीं बचेगा। ये मैसेज फिल्म इंडस्ट्री सबके लिए - धर्म का अपमान मत करो, वरना परिणाम भुगतो!' गोल्डी (अमेरिका फरार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग) और रोहित (ब्रिटेन फरार) का गैंग सिद्धू मूसे वाला मर्डर जैसी हाई-प्रोफाइल किलिंग्स के लिए कुख्यात। बरार
CM योगी का 'फायरब्रांड' रिस्पॉन्स: 'पाताल से ढूंढ लाएंगे!'
दिशा के घर पर फायरिंग की घटना के बाद CM योगी ने तुरंत एक्शन लिया - खुशबू के पिता जगदीश (रिटायर्ड DSP) से फोन पर बात की। जगदीश ने बताया, 'सीएम ने कहा, 'प्रदेश आपके साथ खड़ा है। UP पुलिस पाताल से भी बदमाश ढूंढ निकालेगी। डरने की जरूरत नहीं!' परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।'
क्या है आगे का प्लान? गैंग का 'फुल क्लीनअप'?
पुलिस ने 5 टीमें लगाईं - अब गैंग के बाकी मेंबर्स पर फोकस। गोल्डी-रोहित पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस है। दिशा के घर पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। SSP आर्या ने कहा, 'केस सॉल्व, लेकिन जांच जारी।' ये एनकाउंटर गैंग वॉर को एंड कर सकता है - या नया चैप्टर शुरू? अपडेट्स के लिए बने रहें!
ये भी पढ़ें- Disha Patani: शुरू होने वाली है एक और लव स्टोरी? दिशा पटानी के साथ मुंबई में स्पॉट हुआ स्टार क्रिकेटर












Click it and Unblock the Notifications