MP: देवास में कांग्रेस नेताओं का मंच टूटा, प्रत्याशी सहित कई घायल

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में कांग्रेस उम्मीदवार के स्वागत के लिए बनाया गया स्टेज उस समय गिर गया जब बहुत ज्यादा संख्या में समर्थक उस पर खड़े हो गए। सभी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी से मिलकर उन्हें माला पहनाने की होड़ में लगे थे तभी स्टेज गिर गया। स्टेज गिरने के कारण कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं।

Dewas Congress candidate Jai Singh Thakur fell from the stage

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर ने इस मौके पर अपनी ताकत दिखाई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए स्वागत मंच लगाए हुए थे। इसी दौरान शहर के एक चौराहे पर लगे मंच पर जय सिंह ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का स्वागत किया जा रहा था। जोश से भरे कार्यकर्ताओं की भीड़ अपने नेता का स्वागत करने के लिए मंच पर चढ़ गई। इसी दौरान मंच भरभराकर गिर गया और मंच पर खड़े हुए कांग्रेसी नेता धड़ाम से नीचे गिए गए।

Dewas Congress candidate Jai Singh Thakur fell from the stage

हालांकि गनिमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। रैली सौमेश्वर मंदिर से शुरू होकर कलेक्ट्रेड दफ्तर पर खत्म हुए। इस दौरान जस सिंह ठाकुर के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और तमाम बड़े कांग्रेसी नेता थे। बता दें कि मंच से बार बार कहा जा रहा था कि मंच पर क्षमता से ज्यादा कार्यकर्ता ना आए। लेकिन जोश से भरे कांग्रेस कार्यकर्ता कहां सुनने वाले थे। ये पूरा वाक्या मोबाइल कैमरों में कैद हो गए। बता दें कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+