Arif Aur Saras: चोरी छुपे कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ, खुशी से झूम उठा सारस, वीडियो हुआ वायरल

आरिफ और सारस की कहानी से लगभग हर कोई वाकिफ है। पिछले कुछ महीनों से यही सरस कानपुर के चिड़ियाघर में है। आरिफ के वहां आने-जाने पर पाबंदी है। लेकिन फिर भी किसी तरह आरिफ तीन माह से बाड़े में रखे गए सारस से मिलने बिना बताए चुपचाप ही वहां पहुंच गए। आरिफ ने चिड़ियाघर पहुंचते ही मास्क लगा लिया था, ताकि कोई पहचान न सके। उन्होंने मुलाकात के दौरान का पूरा वीडियो भी बनाया है और अपने सोशल अकाउंट से शेयर भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

ऐसे हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती
बता दें कि अमेठी के रहने वाले आरिफ को यह सारस घायल अवस्था में मिला था। उन्होंने उसका इलाज किया और सोचा कि ठीक होने के बाद वह उड़ जाएगा लेकिन वह जंगली पक्षी उनके साथ रहने लगा। वह अपनी थाली में सारस को खाना खिलाते थे। जिसके चलते गांव और प्रदेश में बात फैलने लगी। जल्द ही मीडिया में उनकी तस्वीरें आने लगीं और वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करा दिया।

despite being banned Arif secretly reached the zoo in Kanpur to meet the saras video went viral

सारस को भेज दिया गया था चिड़ियाघर
दरअसल, भारत में कुछ जानवरों को पालने पर पाबंदी है। यही वजह है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया। उधर सारस को भी कानपुर में चिड़ियाघर के बाड़े में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। लेकिन हाल ही में आरिफ और सारस की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर फिर से धूम मचा दी है। एक बार फिर से आरिफ कानपूर चिड़ियाघर में सारस से मिलने चुपचाप पहुंचे है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फिर से चर्चा में आ गए हैं।

despite being banned Arif secretly reached the zoo in Kanpur to meet the saras video went viral

सारस से मिलने चुपके से पहुंचे आरिफ
आपको बता दें कि आरिफ ने चिड़ियाघर पहुंचते ही मास्क लगा लिया था, ताकि कोई पहचान न सके। उन्होंने पार्किंग में पहुंचकर अपनी गाड़ी खड़ी की और टिकट लेकर अंदर चले गए। इसकी भनक चिड़ियाघर के अधिकारियों को भी नहीं हुई। करीब 15 मिनट तक चिड़ियाघर में सारस के बाड़े को ढूंढने के बाद सारस के बाड़े तक पहुंचे। पहले तो मास्क लगाए रहने के दौरान सारस भी नहीं पहचान सका। मास्क उतारते ही सारस ने आरिफ को पहचान लिया और ख़ुशी से झूम उठा।

despite being banned Arif secretly reached the zoo in Kanpur to meet the saras video went viral

आरिफ से बाड़े के बाहर मिलने को बेताब सारस
आरिफ को देखते हुए सारस बाड़े में ही पंख फैलाकर खुशी का इजहार करने लगा। करीब पांच मिनट की मुलाकात के दौरान सारस आरिफ से बाड़े के बाहर मिलने को बेताब दिखा। उन्होंने मुलाकात के दौरान पूरा वीडियो बनाया और अपने सोशल अकाउंट से शेयर भी किया। आरिफ ने बताया कि सारस पहले के मुकाबले काफी दुबला हो गया है। वो बाड़े में काफी परेशान रहता है। उसको इस हालत में देखकर बड़ा दुख हुआ। वो अब भी कोशिश कर रहे हैं कि वो जैसे पहले खुले में रहता था, उसे उसी हाल में छोड़ दिया जाए।

चिड़ियाघर के CCTV से हुई पुष्टि
उधर, जब आरिफ वापस लौटने लगे, तो सारस आरिफ के साथ जाने के लिए बाड़े में ही पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इस वाकये की जानकारी जब जू प्रशासन को सोशल मीडिया से हुई, तो उन्होंने भी सीसीटीवी खंगालने शुरू किये। जिसमे उन्होंने पाया कि आरिफ चिड़ियाघर आए थे और मास्क लगाने के कारण पहचान ही हो सकी। सीसीटीवी फुटेज में आरिफ के आने की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+