सरकार के 6 महीने पूरे होने पर 'बाबा' की शरण में डिप्टी सीएम केशव
वाराणसी। विधानसभा चुनाव के बाद डिप्टी सीएम बनने के बाद केशव मौर्य पहली बार काशी पहुंचे। बनारस के केशव मौर्य को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया लेकिन सबसे पहले उन्होंने सरकार के 6 माह के कार्यकाल को सकुशल सम्पन्न होने पर करीब 8.30 बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से कालभैरव मंदिर जाकर और फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इसके बाद केशव मौर्य सर्किट हॉउस में पार्टी के नेताओं और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे के लिए बैठक करने निकल गए और करीब आधे घण्टे बैठक करने के बाद एक निजी अख़बार के स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेने अस्सी घाट पहुँचे। डिप्टी सीएम ने अस्सी घाट पर लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाया और कहा कि हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा करना है।

यूपी को बेहतर बनाने का संकल्प
एयरपोर्ट के सीधे कालभैरव दर्शन करने के बाद श्री कशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का पार्टी के स्थानीय नेताओं ने माला पहनकर स्वागत किया। केशव मौर्य ने कहा कि बाबा से जो मांगा था उससे ज्यादा दे दिया। अब यही प्रार्थना है कि यूपी की 22 करोड़ की जनता के हित में आजादी के बाद सबसे श्रेष्ठ सरकार के रूप में योगी जी की अगुवाई में जनता की सेवा में सफल हो सके, यही प्रार्थना है। यही नहीं केशव मौर्य ने कहा कि आज एक संयोग हैं कि आज से ठीक 6 माह पहले यानि 19 तारीख को योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई वाली सरकार ने शपथ लिया था। ऐसे में आज बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आया हूं, यही इच्छा है कि जनता की सेवा हम सभी से ऐसे ही होती रहे।
श्वेतपत्र है 14 सालो का लेखा जोखा
बीते 6 महीने शानदार, जानदार सफल और जनता की सेवा में पूरी ईमानदारी वाला बताते हुए केशव मौर्य से जब पूछा गया कि यूपी की भाजपा सरकार ने श्वेतपत्र क्यों जारी नही किया गया तो जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी जो श्वेतपत्र आया है उसमें 14 सालों का लेखा-जोखा है, जल्द 6 माह के काम का रिपोर्ट जारी करेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा की यूपी की कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस कहर बनकर टूट रही है। इस कार्रवाई में पार्टी और सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नही है। कर्जमाफ़ी के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि हमने अभी तक 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये माफ़ किये हैं, मुझे खुद किसानो की चिंता हैं क्योकि मै खुद किसान हूँ लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किसानों को दिए जाने वाले कर्जमाफी के प्रमाणपत्र 8 रूपये, 27 रूपये और 40 पैसे के दिए गए तो उन्होंने कहा की अब ऐसा नहीं होगा, 10 हजार से नीचे के किसानों को प्रमाणपत्र नहीं दिया जायेगा। उनके कर्ज माफ़ किये जायेंगे यानि सरकार का निर्णय था 1 लाख का फसली ऋण माफ किया गया है चाहे 1 रूपये हो या एक लाख हो।
सपा-बसपा पर बरसे
केशव मौर्य ने कहा की 2019 में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ होगा । अभी तो हमें आये महज 6 महीने हुए हैं, आप देखना कितने घोटाले हम सामने लाते हैं। आगे देखिये क्या होता है। 80 हजार किलोमीटर की सड़क को हमने गढ्ढा मुक्त कर दिया है, बाकि ये अभियान निरंतर चलता रहेगा। बनारस दुनिया का सबसे श्रेष्ठ शहर बनने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications