आजम के बयान पर बोले दिनेश शर्मा-वो भूल गए हैं, हिंदुस्तान में जितना हिंदू सुरक्षित है उतना मुसलमान भी
वाराणसी। यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने आजम खान के मुसलमानों के पलान के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जितना हिन्दू सुरक्षित है उतना मुसलमान भी। दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, वे इसाई भी हो सकते है, अन्य जातियों के मुस्लमान भी हो सकते हैं। हमारे हिंदुस्तान में हिंदू और मुस्लीम में कोई अंतर नहीं है।

रविवार को वाराणसी पहुंच यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद डिप्टी सीएम मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि, राम मंदिर निर्माण को लेकर दबाव, प्रभाव और लगाव तीनों है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव भी है, ईश्वरी शक्ति और जनाकाक्षाओं का प्रभाव भी है और जनता की आकाक्षाओं के प्रति जो दायित्व है, उसका दबाव भी है।
आजम पर भी बरसे
राम मंदिर निर्माण के नाम पर राम मूर्ति दिए जाने के लॉलीपॉप पर कहा कि लॉलीपॉप की बात मत करिए, गुलगुले खाने का इंतजार करिए। वही आजम खान के अयोध्या में मुसलमानों के पलायन के सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान में जितना हिन्दू सुरक्षित है उतना मुसलमान भी। दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहाँ अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, वे इसाई भी हो सकते है, अन्य जातियों के मुस्लीम भी हो सकते हैं। हमारे हिंदुस्तान में हिंदू और मुस्लीम में कोई अंतर नहीं है।
भगवान की नगरी का इंसान कैसे फैसला करें
अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा तारिख मांगने के सवाल के जवाब में दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान की नगरी में क्या होगा, ये इंसान नहीं बता सकता। मनुष्य तो करने वाला है और कराने वाला तो ऊपर वाला है। कानून व्यवस्था हर जगह की अच्छी रहेगी। कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि माननीय न्यायालय से जल्द से जल्द निर्णय हो जायेगा। कही भी विलंब होता है तो आम लोगों का सशंकित, व्याकुल और आतुर होना और किसी भी कार्य के प्रति जागृत होना ये स्वाभाविक प्रकिया है।












Click it and Unblock the Notifications