बरेली: बीजेपी की हार और सपा की जीत पर दिखा जश्न का माहौल
बरेली। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही गिर गया जिससे सपा के संजय सिंह अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए। इस जीत से सपा के लोगो में जश्न का माहौल दिखा।

बता दें कि बरेली पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के संजय सिंह काबिज हैं लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार उनकी शिकायत होती रही और आखिर में बीजेपी के लोग उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आये। 28 अक्टूबर को जिला पंचायत के सदस्यों की बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव आना था जिस पर वोटिंग के बाद तय होता कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन रहेगा लेकिन बैठक में कोई सदस्य आया ही नहीं क्योंकि ज्यादातर सदस्य सपा के संजय सिंह के साथ थे।
जो लोग अविश्वास प्रस्ताव लाये उनके साथ कम सदस्य थे। बरेली जिला पंचायत में 60 सदस्य हैं और अविश्वास के लिए 31 सदस्यों का होना जरूरी था लेकिन सदस्य पूरे न होने पर बैठक ही नहीं हुई और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। इस जीत से सपा के लोगों में उत्साह का माहौल दिखा।












Click it and Unblock the Notifications