यूपी: मरा समझकर बेटे को गंगा में बहाया,11 साल बाद जिंदा लौटा

दीपक को 11 साल पहले सांंप ने काट लिया था। परिजनों ने मरा समझकर उसे गंगा में बहा दिया लेकिन 11 साल बाद वह घर वापस लौटा है।

बुलंदशहर। एक बच्चा जिसकी मौत 11 साल पहले हो गई थी, वह अपने घर वापिस लौट आया है। जी हां यह कोई फिल्म की कहानी नहीं वरन हकीकत है। 11 साल पहले दीपक को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने से दीपक की मौत हो गई थी, लेकिन वह अपने घर लौट आया हैं। 11 साल बाद उसे देखकर सब अचंभित रह गए और जिसने भी यह कहानी सुनी वह उसे देखने के लिए पहुंच गया। युवक के वापस आने की सूचना पाकर उसके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

मरा समझ बेटे को गंगा में बेटे को बहाया,11 साल बाद जिंदा लौटा

मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर का है। पिन्नीनगर निवासी पदम सिंह के नौ वर्षीय पुत्र दीपक को 6 जुलाई 2006 को सर्प ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन वह जीवित नहीं हो सका। परिजनों ने दीपक को मृत समझकर अवंतिका देवी घाट पर गंगा में बहा दिया।

मरा समझ बेटे को गंगा में बेटे को बहाया,11 साल बाद जिंदा लौटा

11 साल बाद अचानक वह हो गया जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की थी। 11 साल बाद दीपक एक सपेरे के साथ खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर में सांप का खेल दिखाने पहुंच गया। इस दौरान उसके भाई राजू और ताऊ खेमा ने उसे पहचान लिया। जिसकी जानकारी दीपक के पिता पदम सिंह और मां राजेश को हुई तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिस पर उन्होंने अपने लाडले को सीने से लगा लिया।

इस दौरान उनके साथ पहुंचे सपेरे श्यामनाथ ने बताया वह अवंतिका देवी घाट के किनारे ही मिला था जिसे निकालने के दौरान उसमें सांस थी। जिस पर श्यामनाथ ने उसका इलाज किया और वह जीवित हो गया, लेकिन उसकी याद्दाश्त चली गई थी। जिसके बाद उसका सपेरों के साथ धीरे-धीरे साल दर साल गुजरता गया। अब भी दीपक को अपनी पुरानी जिदंगी के विषय में याद नहीं है।

सपेरे श्यामनाथ ने बताया कि दीपक के घर लौटने के बाद उसके परिजनों में खुशी की लहर है। सपेरे ने भी दीपक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 11 साल बाद जिंदा लौटने के विषय में जानकारी होने के बाद दीपक को देखने वाले का तांता लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+