सहारनपुर: महिलाओं के आईब्रो बनवाने और बाल कटवाने के खिलाफ जारी फतवा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में एक और अजीबोगरीब फतवा जारी हुआ, इस बार यह फतवा सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद की ओर से जारी किया गया है। दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग की ओर से यह फतवा महिलाओं को लेकर जारी किया गया है। देवबंद के फतवा विभाग ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों पर नया फतवा जारी करते हुए कहा कि आईब्रो बनवाना नाजायज है। यही नहीं देवबंद ने अपने अजीबो गरीब फतवे में कहा है कि बिना वजह बाल कटवाना भी नाजायज है।

महिलाओं के बाल कटवाने को देवबंद ने फतवा जारी करके गलत ठहराया है। फतवे में कहा गया है कि जो महिलाएं बिना वजह बाल कटवाती हैं, वह गलत है। देवबंद ने यह फतवा एक सवाल के जवाब में जारी किया है। दरअसल देवबंद से एक सवाल पूछा गया था कि क्या मुस्लिम महिलाओं को आईब्रो बनवानी चाहिए और क्या वह बाल कटवा सकती हैं। इस सवाल के जवाब में देवबंद ने कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: नशे में टुन पुलिसवाला, बर्थ-डे पार्टी और नचनिया
देवबंद में फतवा विभाग के मुफ्तियों की खंडपीठ ने इस मामले में फतवा जारी करते हुए महिलाओं और पुरुषों को आईब्रो नहीं बनवाने का फतवा जारी किया है। साथ ही कहा है कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। मुफ्ती का कहना है कि इस्लाम धर्म में हुजूर पाक ने जिन 10 बातों के लिए मना किया है उसमे महिलाओं का आईब्रो बनवाना और बाल कटावाना शामिल है। लिहाजा इन दोनों को नाजायज करार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications