Summer Special Train: अमृतसर-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन 9 मई से 11 जुलाई तक ऐसे यात्रियों को देगी राहत
Summer Special Train Latest News NER Indian Railway Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 04608/04607 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा दरभंगा से 11 मई से 13 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 10 फेरों के लिये किया जायेगा।
04608 अमृतसर-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास जं. से 20.42 बजे, जलन्धर सिटी सेे 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारीकला से 22.40 बजे, सरहिन्द से 23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.32 बजे, सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.00 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर से 11.25 बजे, गोण्डा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.30 बजे, हाजीपुर से 22.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.20 बजे, तीसरे दिन समस्तीपुर से 00.55 बजे छूटकर दरभंगा 02.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04607 दरभंगा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 मई से 13 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 05.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 06.35 बजे, हाजीपुर से 07.35 बजे, छपरा से 10.00 बजे, सीवान से 10.57 बजे, गोरखपुर से 13.40 बजे, गोंडा से 16.10 बजे, सीतापुर से 19.25 बजे, बरेली से 22.50 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.30 बजे, सहारनपुर से 03.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.20 बजे, अम्बाला कैंट से 05.25 बजे, राजपुरा से 05.50 बजे, सरहिन्द से 06.25 बजे, ढंडारी कलां से 07.45 बजे, फगवाड़ा से 08.25 बजे, जलन्धर सिटी से 08.55 बजे तथा ब्यास से 09.30 बजे छूटकर अमृतसर 10.30 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications