दोस्तों ने ले ली दोस्त की जान, पत्नी से अवैध संबंध के शक में उतार दी तीन गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पिछले 24 घंटे में गोलीबारी की दो वारदात से जिला थर्रा गया। यहां गोलीबारी में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाके के लोग इस हत्याकांड को एक महिला से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि दूसरी घटना में खेत पर काम कर रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

crime in up where neighbour friends killed his own friend in shahjahanpur

दरअसल घटना थाना जलालाबाद कस्बे की है। यहां के रहने वाले अहमद शेर रविवार की रात पान की दुकान बंद करके घर लौटा तभी पड़ोस के ही रहने वाले उसके दोस्त फिरोज, बलवीर और शिव सिंह अहमद को घर पर बुलाने आए और घर के बाहर टहलने ले गए। तभी तीन गोलियां चलने की आवाज आई। लोगों ने घरों के बाहर जाकर देखा तो अहमद खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। चश्मदीदों की माने तो तीनो दोस्तों के पास तमंचे थे। पहले दो गोलियां अहमद शेर के मारी तो वह भागने लगा और गोलियां उसके नहीं लगी। लेकिन उसके बाद अहमद को तीनों दोस्तों ने पकड़ लिया और उसके गोली मार दी। अहमद शेर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे दोस्त फरार हो गए। इलाके के लोग इस हत्या कांड को एक महिला से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि युवक को उसके दोस्त घर बुलाकर लेकर गए थे। उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

crime in up where neighbour friends killed his own friend in shahjahanpur

दूसरी घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र ग्राम बड़ा निगोल की है। यहां बीती रात 45 वर्षीय कुंअर पाल अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तभी गांव का रहने वाला अवधेश आया और कुंअरपाल के गोली मार दी। गोली लगने से कुंअरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- यूपी: नीति आयोग के कार्यों की हकीकत जानने बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी, बोले अटल के नाम पर बनेगा मेडिकल सेटेलाइट सेंटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+