योगी 2.0 कैबिनेट के शपथग्रहण मंच पर बैठेंगे 70 विशिष्ट लोग, सभी का कराया गया कोरोना टेस्ट
योगी 2.0 कैबिनेट के शपथग्रहण मंच पर बैठेंगे 70 विशिष्ट लोग, सभी का कराया गया कोरोना टेस्ट
लखनऊ, 25 मार्च: भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में उत्तर प्रदेश के अंदर संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली हैं। जीत हासिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यूपी में सीएम के तौरे पर यह योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रारंभ होगा। तो वहीं मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन कुर्सियों पर वो शपथ लेने वाले वो खास लोग बैठेंगे जिनका कोरोना टेस्ट कराया गया है।

बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इस दौरान इकाना स्टेडियम में करीब 70 हजार लोग मौजूद रहेंगे। योगी के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले सभी आमंत्रियों को यथास्थान बैठाने का बेहतरीन इंतजाम किया गया है। स्टेडियम में मुख्य मैदान में आमंत्रित लोगों को बैठाया जाएगा। इनमें शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवारीजन के साथ न्यायमूर्ति गण तथा अन्य आमंत्रित लोग हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिथियों को कंसोल बाक्स में बैठाया जाएगा। जिनकी संख्या 725 है।
70 खास लोगों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव
योगी 2.0 कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं। इन 70 कुर्सियों पर विशिष्ट लोग बैठेंगे, जिनका कोरोना टेस्ट कराया गया है। बता दें कि लखनऊ सीएमओ ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें 70 खास लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके सभी 70 खास लोगों को स्टेज पर जाने की क्लीयरेंस मिल गई है। इनमें से 20 भाजपा के पदाधिकारी हैं। सूत्रों के अनुसार, जिनका कोरोना टेस्ट हुआ है वो मंत्री बनाए जा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications