Video: प्रियंका गांधी ने घायल युवती को देख रुकवाया काफिला, अपने हाथों से की मरहम-पट्टी

लखनऊ, 20 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए जी जान से जुटी हुईं हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की कमान अपने हाथों में संभाली हुईं हैं। मंगलवार को जहां उन्होंने साफ कहा कि इस बार चुनावों में कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाएगा तो उसके अगले ही दिन प्रियंका की संवेदनशीलता की नई तस्वीर सामने आई। लखनऊ से आगरा जाते वक्त प्रियंका गांधी ने एक सड़क दुर्घटना में घायल हुईं लड़की की मदद की और उसे प्राथमिक उपचार दिया।

Recommended Video

    Agra जाते वक्त घायल युवती देख Priyanka Gandhi ने रुकवाया काफिला, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi

    दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी लखनऊ से आगरा जा रही थीं। इस दौरान लखनऊ के गोमती नगर में उनकी नजर सड़क हादसे में घायल एक युवती पर पड़ीं, जिसको देखते ही तुरंत कांग्रेस नेता ने अपना काफिला रुकवा दिया और घायल युवती की मरहम पट्टी की। प्रियंका गांधी की तरफ से युवती का प्राथमिक उपचार करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कांग्रेस महासचिव घायल युवती के पैर पर मरहम लगा रही है और पहले रूई से जख्म को साफ करतीं भी नजर आ रही है। इस दौरान उनका पूरा काफिला रूका हुआ है। वहीं प्रियंका गांधी घायल के बारे में पूछती नजर आती हैं। इधर कांग्रेस पार्टी सहित नेताओं ने भी इसका वीडियो शेयर किया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ से आगरा जाते वक्त 1090 चौराहे पर युवती के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता ने अपनी फ्लीट रुकवाई और फर्स्ट एड किट मंगाकर खुद घायल की पट्टी बांधी और अपना नंबर दिया। साथ ही घायल को अस्पताल भी भिजवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+