प्रियंका गांधी ने 'प्रतिज्ञा यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,किसानों का कर्ज माफी समेत की 7 बड़ी घोषणाएं

प्रियंका गांधी ने 'प्रतिज्ञा यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, किसानों का कर्ज माफी समेत की 7 बड़ी घोषणाएं

बाराबंकी, 23 अक्टूबर: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार 23 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा को बाराबंकी से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 'हम वचन निभाएंगे' का नारा भी दिया। बता दें कि यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है।

Congress Pratigya Yatra Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Barabanki UP Election 2022

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Barabanki से किया Pratigya Yatra का आगाज, किए ये 7 बड़े वादे | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा याज्ञा के दौरान सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। प्रियंका ने टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेंहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान जैसी घोषणाएं की। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना काल का बिजली का बिल माफ किया जाएगा और सभी उपभोक्ताओं का बिल आधा किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना की मार झेल रहे परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी देंगे। तो वहीं, यूपी में कांग्रेस की सरकार आने पर 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए बस का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाराबंकी के अलावा यात्रा दो अन्य शहरों सहारनपुर और वाराणसी से भी यात्रा निकल रही है। आपको बता दें कि प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अमेठी जिले शामिल होंगे। दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिले शामिल होंगें। वहीं, तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+