कांग्रेस सांसद पर यूपी में बड़ा एक्शन, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Congress MP Arrested from PC: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया जब वो अपने घर पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

राठौर पर एक महिला के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है। यह मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में थी।

Congress MP UP

गिरफ्तारी के वक्त राठौर अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: 'छोटी मोटी घटना हो जाती है', Mahakumbh में हुई मौतों पर आया यूपी सरकार के मंत्री का असंवेदनशील बयान

हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

राकेश राठौर की गिरफ्तारी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के एक दिन बाद हुई। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने इस मामले में सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

राठौर के वकील ने अदालत में दलील दी कि यह मामला चार साल बाद दर्ज किया गया है और उनके मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया गया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और उन्हें दो सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

17 जनवरी को दर्ज हुआ मामला

इस मामले में महिला ने 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 20 जनवरी को कांग्रेस सांसद के वकीलों अरविंद मसदलान और दिनेश त्रिपाठी ने सीतापुर में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन 23 जनवरी को सीतापुर की एमपी-एमएलए अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'JDU की तीर' से कांग्रेस ने HAM को किया घायल!, NDA के वोट बैंक में महागठबंधन की सेंधमारी

'कानून पर है भरोसा'

गिरफ्तारी से पहले राकेश राठौर ने कहा, "हाईकोर्ट ने मुझे दो हफ्ते में निचली अदालत के सामने पेश होने को कहा था, इसलिए मैं खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूं। मुझे न्यायपालिका और जनता की अदालत पर पूरा भरोसा है। मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+