'छोटी मोटी घटना हो जाती है', Mahakumbh में हुई मौतों पर आया यूपी सरकार के मंत्री का असंवेदनशील बयान

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान के दौरान प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार करीब 4 बजे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 30 से अधिक श्रद्धालुओं की मौतें हुई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इस हादसे पर यूपी सरकार के मंत्री का असंवेदनशील बयान सामने आया है।

आजतक की खबर के मुताबिक, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, 'जहां जगह हो वहीं स्नान करें श्रद्धालु, जहां इतनी बड़ी भीड़ होती है, इतना बड़ा प्रबंधन होता है, वहां ऐसी छोटी मोटी घटना हो जाती है।' हालांकि, उनके इस बयान के बाद हंगामा मच गया और यह मामला विवादों में आ गया।

MahaKumbh

वहीं, अब उनके बयान की आलोचना होने के बाद मंत्री की सफाई भी सामने आई। उन्होंने कहा कि जुबान फिसल गई थी और ये बयान निकल गया। इस घटना से सभी लोग दुखी हैं। घटना को छोटी नहीं मान रहे हैं...ये बड़ी घटना है। वहीं, इस घटना को लेकर विपक्षी नेताओं ने महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।

सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!

हमारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
- ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
- हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
- सतयुग से चली आ रही 'शाही स्नान' की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच 'मौनी अमावस्या के शाही स्नान' को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Stampede: 'जिन्होंने अपनों को खोया', महाकुंभ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+