अमेठी-रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस आज फाइनल करेगी कैंडिडेट्स के नाम! राहुल-प्रियंका को लेकर चर्चा तेज

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वायनाड सीट के लिए कल वोटिंग होने के बाद आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कैंडिडेट्स का फैसला कर सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुनाव वाले क्षेत्रों का फीडबैक लेने के लिए नई दिल्ली में अमेठी और रायबरेली की पार्टी की स्थानीय इकाई से मुलाकात कर सकता है। दोनों संसदीय सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।
यह भी देखें:वायनाड के बाद अब राहुल-प्रियंका करेंगे अमेठी-रायबरेली का रुख? रामलला के दर्शन करके इस दिन करेंगे नामांकन!

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

पार्टी सूत्रों का कहना है, "पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) लोकसभा चुनाव के लिए शेष सीटों पर चर्चा के लिए शनिवार शाम को बैठक करेगी।" इस बीच, कांग्रेस अब तक 317 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली लोकसभा सीटों से नामांकन दाखिल करने की अटकलें भी काफी समय से चल रही हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले दोनों कांग्रेस नेता अयोध्या जाने की बात भी सामने आई थी। चर्चा है कि गांधी भाई-बहन भव्य राम मंदिर में रामलला का आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई या 3 मई को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन सीटों से अपना नामांकन भर सकते हैं। दोनों ही सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 3 मई है। दोनों ही सीटों पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है।
यह भी देखें: छत्तीसगढ़ में 3 लोकसभा सीटों पर 72 % मतदान, CM विष्णुदेव साय ने जताया वोटर्स का आभार

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल
राहुल गांधी पहले से ही केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह एक अन्य सीट, विशेष रूप से अमेठी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि अगर वह आगे बढ़ते हैं तो यह इस सीट से उनका तीसरा चुनाव होगा। राहुल का तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्मृति ईरानी से भी मुकाबला होगा।

अमेठी और रायबरेली सीट रहे हैं कांग्रेस का गढ़
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए, अगर वह रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के लिए आगे बढ़ती हैं, तो यह उनका पहला लोकसभा चुनाव होगा। ध्यान देने की बात ये है कि जब पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हराया था, तब तक अमेठी और रायबरेली दोनों कांग्रेस के गढ़ बने हुए थे।

स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को अमेठी में 55,120 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, 2014 में कांग्रेस नेता ने इस सीट पर स्मृति ईरानी के खिलाफ 1,07,903 वोटों के अंतर से जीत का दावा किया था। रायबरेली में आगामी चुनाव की बात करें तो राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि रायबरेली में किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए यह भी उतना ही चुनौतीपूर्ण मुकाबला होने वाला है।
यह भी देखें: दिल्ली: पूर्वी दिल्ली लोकसभा में जेल का जवाब वोट से रोड शो करेंगी सुनीता केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+