Raebareli Lok Sabha News: राज्यसभा जा रहीं सोनिया, रायबरेली से अब कौन? जानिए गांधी परिवार का गणित
Sonia Gandhi News Raebareli: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इसके साथ ही उनका यहां से राज्यसभा में जाना तय हो गया है। वर्तमान समय में वह उत्तर प्रदेश रायबरेली सीट से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद एक बात तो तय हो गयी कि रायबरेली की लोकसभा सीट से वह चुनाव नहीं लड़ेगी। प्रश्न यह उठता है कि गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट से आखिर कौन चुनाव लड़ेगा? आइए एक नजर डालते हैं गांधी परिवार के इन सीटों पर क्या समीकरण रहे हैं।
2004 से रायबरेली सीट से लगातार सांसद हैं सोनिया
रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है। सोेनिया इस सीट से लगातार 2004 से सांसद हैं।

गांधी परिवार की परंपरागत सीटें
अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। 1967 में गठन के बाद से ही अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। कुछ वर्षों को छोड़ दे तो इसी सीट पर लंबे समय तक इस परिवार का कब्जा रहा। हालांकि वर्तमान समय में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी नेता स्मृति ईरानी इस सीट से सांसद हैंं। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है और राहुल गांधी की लोकसभा सीट है, वो तीन बार यहां से सांसद रहे हैं। अमेठी 1967 में लोकसभा सीट बनी, तब से यहां हुए 15 आम चुनाव और उप चुनाव में 13 बार कांग्रेस जीती है और 9 बार गांधी खानदान के लोग लेकिन 2009 में 370000 के मार्जिन से जीतने वाले राहुल 2014 में स्मृति ईरानी से करीब 1 लाख के मार्जिन से जीते थे।
रायबरेली प्रियंका गांधी की दादी की पारंपरिक सीट रह चुकी है। 1952 से लेकर 2014 तक का चुनावी इतिहास स्पष्ट रूप से कहता है कि सिर्फ तीन बार कांग्रेस हारी है, बाकी फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, शीला कौल, अरुण नेहरू, सतीश शर्मा जैसी बड़ी हस्तियां यहां से चुनाव जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंच चुकी हैं। राजमाता विजयराजे सिंधिया, महिपाल शास्त्री, जनेश्वर मिश्र, सविता आंबेडकर जैसे चेहरे हारकर यहां से चले भी गए।
प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव सोनिया गांधी द्वारा अपनी परंपरागत सीट खाली करने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। सूत्राें के मुताबिक, प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इसके साथ ही यहां से उनका पहला लोकसभा चुनाव होगा। चर्चा यह भी है सोनिया गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में ही कहा था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विश्व विजय सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी पूरे देश की नेता हैं। कार्यकर्ताओं की मांग को उन्होंने सर्वोपरि ऊपर रखा है और कार्यकर्ताओं की मांग पर ही उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। रह गयी बात रायबरेली सीट की तो यह हाईकमान तय करेगा कि यहां से कौन लड़ेगा। हम सभी यह चाहते हैं कि यह सीट गांधी परिवार के ही पाले में रहे और प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़े।












Click it and Unblock the Notifications