आज लखीमपुर खीरी जाएंगी Priyanka Gandhi, हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल

आज लखीमपुर खीरी जाएंगी Priyanka Gandhi, हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल

लखनऊ, 12 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में रविवार तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) आज यानी 12 अक्टूबर को होगी। अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी लखीमपुर खीरी आएंगी। बता दें, एक हफ्ते के भीतर प्रियंका का यह दूसरा लखीमपुर खीरी का दौरा है। तो वहीं, इस कार्यक्रम में हजारों किसानों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra to visit Lakhimpur Kheri today

किसानों की अंतिम अरदास को देखते हुए सरकार भी लखीमपुर खीरी सहित पूरे पश्चिमी यूपी में अलर्ट मोड में है। सरकार को डर है कि उनकी एक चूक से पश्चिमी यूपी का माहौल बिगड़ सकता है। इसीलिए किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पश्चिमी यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में मारे गए चार किसानों के 'अंतिम अरदास' अनुष्ठान को तिकुनिया में 12 अक्टूबर को 'शहीद किसान दिवस' के रूप में मनाने का आह्वान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों में प्रार्थना सभा आयोजित करने की भी अपील की। इसके अलावा, 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में 'रेल रोको' विरोध का आयोजन किया जाएगा। किसानों के राष्ट्रव्यापी विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के दशहरे पर 15 अक्टूबर को पुतले भी जलाए जाएंगे।

Recommended Video

    Lakhimpur Violence: मंत्री की बर्खास्तगी की पर अड़े Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    अंतिम अरदास का कार्यक्रम सुबह आठ बजे से होगा
    संयुक्त किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया है कि मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास मंगलवार को सुबह आठ बजे से होगी। जहां पर 8:30 बजे शबद कीर्तन होगा, जो 10:00 बजे तक चलेगा। 10:00 बजे से 2:30 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। श्रद्धांजलि सभा में सभी को आने की छूट होगी और मंच के सामने बैठना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+