मुरादाबाद का कांग्रेस प्रत्याशी लापता, अपहरण का शक
कांग्रेस के उम्मीदवार राधेश्याम सैनी के परिजनो का कहना है कि उनका अपहरण किया गया है। सैनी मुरादाबाद शहर सीट से प्रत्याशी हैं।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम सैनी लापता हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। राधेश्याम सैनी मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

शहर के मझोला थाना क्षेत्र में मामला की शिकायत की गई है। राधेश्याम के लापता होने की बात कहते हुए परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि परिजन सैनी के अपहरण की बात कर रहे हैं। चुनाव के देखते हुए प्रत्याशी के लापता होने की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications