राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी की दहाड़- कांग्रेस को वोट देकर अपने इतिहास को कलंकित नहीं करना है
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राजस्थान में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सीएम योगी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रोड़ शो किया, जिसमें लोगों ने सीएम योग पर फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया।

सीएम ने अपने रोड शो में मोदी जी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार! का नारा लगाया। सीएम योगी ने कहा राष्ट्रवाद का अनुसरण करते हुए भारत माता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए राजस्थान की शौर्य भूमि हमेशा तत्पर रही है। इसके साथ ही सीएम योगी ने चित्तौड़गढ़ के लोगों का आभार हो सकता है।
सीएम योगी ने कहा मेरे पूज्य दादा गुरु युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज इसी मेवाड़ की धरती से गोरखपुर आए थे।
सीएम योगी ने कहा कांग्रेसी महाराणा प्रताप की तुलना में अकबर को महान कहते थे। कांग्रेस को वोट देकर अपने इतिहास को कलंकित नहीं करना है।












Click it and Unblock the Notifications