शामली में बोले सीएम योगी, वोट फीसदी को 80-90 तक पहुंचाना है

शामली में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में आपको मताधिकार का एक समान रूप से मिला है। एक वोट हर वयस्क मतदाता का भारत के अंदर है। अगर पहले चरण के मतदान के लिए आप अपने आपको तैयार कर लेंगे और पहले दिन से ही तय कर लेंगे कि हमें स्वयं वोट करना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है, यह अगर आप तय कर लेंगे तो मतदान प्रतिशत को 80-90 फीसदी किया जा सकता है। यही लोकतंत्र है जहां हर व्यक्ति बिना भय के मतदान कर सके।

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम स्वयं खुद प्रदीप चौधरी बनें और मोदी जी की झोली में कैराना लोकसभा सीट को फिर से भाजपा की झोली में डालें। अगर यूपी 80 लोकसभा सीटें एकसाथ दे देता है तो देश में 400 सीटें आने में कोई दिक्कत नहीं है। हमें इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी, इंतजार नहीं करना है।

cm yogi

हमने गत वर्ष निर्णय किया है कि किसानों के लिए ऋण माफी सेफ्टी कार्यक्रम की शुरुआत किया। निजी नलकूप किसानों को भी फ्री में बिजली देने की व्यवस्थाकी गई है। सुरक्षा और समृद्धि के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे हैं,यह सब मोदी जी की गारंटी की वजह से संभव हो सका है। उनकी गारंटी किसी काम को 100 फीसदी होने की गारंटी देता है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की गलती यह थी कि बेटी को पढ़ाई करने के लिए भी घर छोड़कर जाना पड़ता था। अब बेटी मां-बाप के साथ रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। कैराना-शामली में फिर से व्यापार फल-फूल रहा है। जब सही हाथों में वोट डालते हैं तो विकास के साथ कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकलती है। बेटी-व्यापारी सुरक्षित होता है, आस्था को सम्मान मिलता है। कैसे आपका वोट देश की तकदीर को बदल देता है वह हम नए भारत में देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+