बरेली में बोले सीएम योगी, हमने माफियों को उनकी जगह पहुंचाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिन पहले मुझे बरेली आने का अवसर मिला था। उस वक्त हमने बरेली को विकास की कई सौगात दी थी और अपील की थी कि पूरे देश के अंदर एक आवाज है, वह आवाज उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम फिर एक बार मोदी सरकार। ये मोदी सरकार की गूंज अचानक देश में सुनाई नहीं दे रही है।
इसके पीछे एक कारण है,मोदी जी ने 10 वर्ष तक जो परिश्रम किया, देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया, सुरक्षा का वातावरण दिया, नौजवानों के लिए आजीविका की व्यवस्था दी, देश की छवि को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जो काम किया उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए लोग एक ही सुर में बोल रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार।

सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार का परिवर्तन देश के हर स्तर पर देखने को मिला है, आज मोदी जी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का अवसर है। हर एक मोर्चे पर मोदी जी की गारंटी ने एक भारतवासी को आश्वस्त किया है। हमने माफियाओं को उनकी जगह पहुंचाया और हर-हर बम-बम के साथ कांवड़ यात्रा को निकालने के लिए सुरक्षा दी।
यहां तीसरे चरण में चुनाव है, उस वक्त तक गर्मियां बढ़ी होगी,लेकिन गर्मी की परवाह किए बगैर एक ही लक्ष्य होना चाहिए हर हाल में मतदान करना है और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। भारी संख्या में मतदान के लिए लोगों को मतदान स्थल पर ले जाने की व्यवस्था करेंगे। इसमे प्रबुद्धजन की भूमिका बड़ी होने वाली है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों की अपनी भूमिका है। अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए हम सबको मतदान के लिए तैयार करना है। विकसित भारत के लिए मोदी जी आवश्यक हैं। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित बरेली जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications