जो 'भारत माता' का नहीं, हमारे किसी काम का नहीं: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बागपत में पिछली बार थोड़ी गलती हो गई थी। इसका क्या खामियाजा भुगतना पड़ा आपको। अमरोहा के ढोलक की थाप कमजोर पड़ गई थी। जो सांसद बना उसका संसद में चरित्र सामने आया,उसे भारत माता की जयकार कहने में उसे संकोचहो रहा था।क्या ऐसे लोग संसद में जाने चाहिए।

जो भारत माता को मां कहने में संकोच करते हों, क्या वो यहां का खाएंगे। जो धरती माता हमें अन्न देती है, जो धरती माता हमें आगे बढ़ने के लिए अवसर देती है, जिस धरती माता के साथ हमारा पुरखों-पुरखों का संबंध है उसे भारत माता की जय कहने में संकोच होता है। क्या वह व्यक्ति संसद में जाने लायक है।

yogi

ये सपा और कांग्रेस के लोगों को क्या हो गया है। गलत व्यक्ति को चुनेंगे तो चुनाव में वोट का अधिकार आपका है। इस चुनाव में अपने वोट की कीमत का एहसास कराइए। कहिए जो भारता माता का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्ष में रिकॉर्ड विकास को देखा है। देश में गरीब कल्याण की योजनाओं को लाभ हर किसी को प्राप्त हो रहा है। आपने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद देकर विजयी बनाया है। लिहाजा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का श्रेय आपको जाता है।

विकास का लाभ और उसका श्रेय भी आपका है। पहले जिन्हें चुना जाता था वो दिखाई नहीं देते थे। वो अपने परिवार की बात करते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं है। मोदी जी ने कहा कि हमें यह चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ना है। जहां हर व्यक्ति की आय में कई गुना की बढ़ोत्तरी होगी। जन सुविधाएं और अच्छी हों, इसके लिए नए सिरे से कार्य करने और इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें एक बार फिर से मोदी सरकार को तीसरा कार्यकाल देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+