धर्म हमे अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: सीएम योगी
नैमिषारण्य धाम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा शास्त्र तो कहता है कि धर्म से हीन जो व्यक्ति है वह पशु से भिन्न नहीं है। धर्म केवल उपासना विधि नहीं है। धर्म हमे अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। धर्म एक शाश्वत व्यवस्था है।
इस शाश्वत व्यवस्था के माध्यम से हम लोग अनुशासन का पाठ पढ़ते हैं, सदाचार का पाठ पढ़ते हैं। कर्तव्य का पाठ पढ़ते हैं। इनसे जुड़े हुए जो नैतिक मूल्य हैं, कर्तव्य से, सदाचार से जो जुड़े मूल्य है, इनका समन्वय ही वही वास्तव में धर्म है। यह हमेशा शाश्वत रहता है। पंथ और संप्रदाय आएंगे-जाएंगे, उपासना विधियां आएंगी-जाएंगी, लेकिन धर्म हमेशा शाश्वत रहता है। सनातन धर्म इस सृष्टि का धर्म, मानवता का धर्म है।

जबतक सनातन धर्म है विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। अगर सनातन धर्म पर खतरा आएगा तो विश्व मानवता पर खतरा आएगा। अगर विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को बचाना होगा। सनातन धर्म का मूल यज्ञ है, यह ऋषियों-मुनियों की साधना है, जो हमे आज राजेश्वरी मंदिर का स्वरूप हमे देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिष्य अपने प्राचीन वैभव को हासिल कर लेता है तो हजारों लोगों को यहां रोजगार मिलेगा, स्थानीय लोगों को नौकरी-रोजगार मिलेंगे। अयोध्या में पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड रोजगार का सृजन हो रहा है। यहां प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के एक हफ्ते के बाद ही यहां के व्यापारियों का कहना है कि हमारा बिजनेस एक हफ्ते में ही तीस गुना बढ़ गया है।
जब अच्छा कार्य होता है तो समाज का हर तबका उससे लाभान्वित होता है। यज्ञ होता है तो सभी को इसका लाभ होता है। इसलिए राष्ट्र निर्माण का जो वर्तमान अभियान है, हमे उसके साथ जुड़ना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो काम चल रहे हैं, उसका उद्देश्य सिर्फ देशहित है।












Click it and Unblock the Notifications