जेवर एयरपोर्ट से अर्थव्यवस्था में होगा एक लाख करोड़ का इजाफा: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में एक बड़े प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ, कोरोना काल में जमीन आवंटित हुई थी। जमीन आवंटित होने के बाद वो हमारे पास आए कि आपको इस बड़े प्रतिष्ठान का उद्घाटन करना है। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ इतना बड़ा सेंटर कैसे इतनी जल्दी तैयार हो गया। मैंने रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि यह बनकर तैयार हो गया है। इसके तैयार होने से हजारों लोगो को रोजगार प्राप्त होगा।

फिर मैंने कहा कि मैं वहां उद्घाटन के लिए आ रहा हूं, मैंने उनसे कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को न्योता जरूर दीजिएगा। उन्होंने चौंककर कहा कि क्या यहां भी सांसद और विधायक हैं। उन्होंने मेरे सामने आकर कहा कि मैं भौचक हूं कि यहां मेरे पास कोई कुछ भी नहीं कहने आया कि मैं यहां कुछ लूंगा, मैं रहने की जगह लूंगा। हर व्यक्ति यह कह रहा था कि यहां पर लोगों को रोजगार मिलेगा।

cm yogi

यह है सकारात्मकता। यही वजह है कि गौतमबुद्ध नगर में प्रति व्यक्ति आय बाकी के जनपदों से सबसे अधिक है। जब अच्छे लोग जनप्रतिनिधि बनते हैं तो इस प्रकार का सकारात्मक माहौल बनता है। जब इस प्रकार का सकारात्मक माहौल बनता है तो जीडीपी की ग्रोथ होती है। देश के सामने एक मानक बना है गौतमबुद्ध नगर। 2017 में जेवर में एक वीभत्स घटना घटी थी, मैं कुशीनगर जनपद के दौरे पर था। तभी मुझे इस घटना की जानकारी मिली थी।

मैंने वहां के विधायक को फोन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना घटी है, मैं मौके पर हूं। मैंने कहा पीड़ित से मैं बात कराता हूं। मैंने कहा कि अपराधियों को जरूर सजा मिले। उसी समय मैंने संकल्प किया था कि जेवर में जो विकास होना चाहिए था, वो हो नहीं पाया था। किसी ने यहां जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के बारे में सोचा ही नहीं। हम लोगों ने कहा कि बनेगा तो जेवर में ही बनेगा।

आज एयरपोर्ट बन रहा है। यह एयरपोर्ट तो निवेश ला ही रहा है, बल्कि यह आने वाले समय में यूपी की इकोनॉमी में एक लाख करोड़ रुपए की वृद्धि करने वाला है यह एयरपोर्ट। अब तो यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है, यहां पर फिल्मसिटी बन रही है। जो कभी कल्पना थी, आज वह इस जनपद के माध्यम से ना सिर्फ प्रदेश को बल्कि देश को मिल रहा है। यह जो सकारात्मक वातावरण पिछले 10 वर्ष के अंदर देश को देखने को मिला है, यह अद्भुत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+