बड़े फैसले कर रहे हैं इंतजार, इस बार 400 पार: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भाजपा और लोकदल का गठबंधन आपके पास आया है। अमरोहा में लोकदल ने एक जनसभा की थी, चौधरी जयेंद्र चौधरी जी आए थे। कितना बड़ा समय है कि जब किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया।
यह सम्मान सिर्फ चौधरी साहब का नहीं है बल्कि हम सब प्रदेशवासियों और किसानों का है। चौधरी साहब ने कहा था कि देश के विकास का रास्ता देश के खेत और खलिहानों से होकर जाता है। अगर अन्नदाता किसान बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। चौधरी साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

सपा-बसपा-कांग्रेस के लोग जब सत्ता में आते हैं तो जातिवाद के नाम पर समाज के तानेबाने को छिन्न भिन्न करते हैं। मोदी जी कहते हैं कि मेरी सरकार समाज के हर तबके के लिए काम करेगी। इसके लिए उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। कांग्रेस, सपा-बसपा आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी।
आपको अपने त्योहार नहीं मनाने देती थी। सरकार समस्या नहीं हो सकती, सरकार समाधान होनी चाहिए। यही वजह है कि मोदी जी की कोशिशों की वजह से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। तीसरे कार्यकाल के तीसरे वर्ष में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। हर नौजवान के पास काम, किसान के खेत में पानी, व्यापारी की सुरक्षा, महिला को स्वावलंबन का कार्य, बिना भेदभाव के सैचुरेशन के 100 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के अंदर एक ही आवाज उठ रही है। वो आवाज है बड़े फैसले कर रहे हैं इंतजार, इस बार 400 पार।












Click it and Unblock the Notifications