आसनसोल में सीएम योगी की दहाड़- राष्‍ट्रगान देने वाला बंगाल आज हिंसा से लहुलुहान है, 'जय श्री राम' बोलने पर...

Yogi Adityanath Rally in Asansol: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को ममता बनर्जी के गढ़ आसनसोल में पहुंचे और टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

आसनसोल में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भारत माता की जय और वंदेमातरम से शुरूआत की। सीएम योगी ने कहा प्रभु श्रीराम की पावन धरा अयोध्‍या की भूमि जगत जननी मां दुर्गा की पावन धरा को नमन करने और बंगाल के भाइयों से विशेष अपील करने आया हूं।

cm yogi
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा बंगाल की परंपरा पर हर भारतवासी गौरव की अनुभूति करता है लेकिन आज जो बंगाल की स्थिति है उससे आज हर भारतवासी चिंतित है।

सीएम योगी ने कहा देश को राष्‍ट्रगीत और राष्‍ट्रगान देने वाला बंगाल , देश के तमाम आध्‍यात्मिक गुरु देने वाला बंगाल, भारत क्रांतिकारियों की लंबी श्रंखला को पैदा करने वाला बंगाल, अनेक वैज्ञानिकों और साहित्‍यकारों को जन्‍म देने वाला बंगाल, आज वो ही बंगाल आज हिंसा, अजाकता और भ्रष्‍टाचार की चपेट में आकर क्‍यों लहुलुहान है?

उन्‍होंने कहा यह ज्‍वलंत प्रश्‍न जब हम सर्वोच्‍च पंचायत के लिए चुनाव कर रहे हैं तो बंगाल के हर मतदाना के सामनें ये प्रश्‍न स्‍वत: ही उठना चाहिए । ये वो ही बंगाल है भारत के नौजागरण का शंखनाद करने वाला बंगाल, भारत की सांस्‍कृतिक जागृति का सूत्रधार बंगाल, भारत के सन्‍यासी विद्रोह की आधारभूमि बंगाल, देश के पहले स्‍वतंत्रत समर की ज्‍वाला को बढ़ाने वाला बंगाल आज हिंसा की चपेट में हैं।

सीएम योगी ने कहा बंगाल अराजकता और भ्रष्‍टाचार से लहुलुहान है और आज अपने अस्तित्‍व और वजूद के लिए जूझ रहा है। उन्‍होंने कहा सब जानते हैं 1947 में इस देश का विभाजन मजहब के आधार पर हुआ था, जिन कारणों से उस समय देश का विभाजन हुआ था उन्‍हीं कारणों को आज टीएमसी और कांग्रेस मिलकर दोबारा बंगाल में पैदा करने का काम कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा वीर भूमि की साल लोकसभा सीटों में तीन ऐसी सीटें हैं जहां पर जंगलराज है वहां पर रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले किए जाते हैं।

सीएम योगी ने कहा इसी बंगाल से गए हुए कोठारी बंधुओं ने अपने आप को बलिदान किया था श्री राम जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आंदोलन किया। इसी बंगाल में कभी 'बांग्ला रामायण' लिखी गई थी। आज यहां 'जय श्री राम' बोलने वालों पर गोली चला दी जाती है, शोभायात्राओं पर हमले कर दिए जाते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+