सीएम योगी ने दी शहीद शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि, परिजनों को दी 50 लाख की सहायता
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है। उन्होंने ने शहीद शुभम गुप्ता के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें गोरखपुर में बहने लगी औद्योगिक विकास की बयार, 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश करेगी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications