CM योगी ने बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में माथा टेका, बोले- पीएम मोदी ने सिखों की ये दशकों पुरानी मांग पूरी की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैशाखी के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के नाका हिंडोला गुरुद्वारे में पहुंचे। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में मम्था टेका और आर्शीवाद लिया। सीएम योगी ने बैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सिख समाज को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज का भाव था 'चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार'।
सीएम योगी ने कि सिख समाज की मांग थी कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की स्मृति को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने का निर्णय लिया। हम सब इसका अभिनंन करते हैं।
सीएम योगी ने कहा "हम सब इसका अभिनंदन व्यक्त करते हैं। ये युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है कि देश और धर्म के लिए जो भी योगदान देगा, समाज उसके प्रति किसी भी रूप में नतमस्तक होगा।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा श्री गुरु नानक देव जी की पावन स्थली करतारपुर साहिब जाने के लिए कितनी तकलीफ होती थी, लेकिन उसे एक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कार्य भी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद संभव हुआ।












Click it and Unblock the Notifications