CM Yogi का UP के पांच जिलों को बड़ा तोहफा, हर जिले को 1 करोड़ का बजट, फ्री में मेंटेन होगी फिटनेस
CM Yogi: योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों में आधुनिक जिम की सौगात दी गई है। जनपदों में जिम में मौजूद ट्रेनर की मदद से खिलाड़ी अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। खास बात है कि यहां पर खिलाड़ियों को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा यह पूरी सुविधा निशुल्क रहेगी।
उत्तर प्रदेश के जिन पांच जनपदों में यह जिम खोले जाने हैं उनमें जौनपुर, लखनऊ, सैफई, संत कबीर नगर और ललितपुर का नाम शामिल है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल के बाद शासन द्वारा पांच जनपदों में जिम खोलने के लिए 5 करोड रुपए स्वीकृत हो गए हैं।

एक जिले में एक करोड रुपए किए जाएंगे खर्च
बताया जा रहा है कि जिम निर्माण के लिए सरकार द्वारा एक जनपद में एक करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली आधुनिक जिम में ट्रेनर को भी नियुक्त किया जाएगा। जिससे जनपद के सभी छोटे बड़े खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकेंगे।
खास बात यह है कि खिलाड़ियों या फिर जिम में आने वाले किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। ऐसे में निशुल्क जिम से जुड़कर खिलाड़ी अपने फिटनेस को मेंटेन रख सकेंगे।
इसलिए लिया गया है ऐसा फैसला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी खेल के मैदान में प्रतिदिन अभ्यास करके अपना फिटनेस मेंटेन रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो प्रतिदिन खेल के मैदान में नहीं पहुंच पाते हैं।
ऐसे में अपने फिटनेस को मेंटेन करने के लिए उनको निजी जिम का सहारा लेना पड़ता है। कुछ जगहों पर निजी जिम में उपकरण नहीं है तो कुछ जगहों पर शुल्क अधिक लगता है ऐसे में गरीब वर्ग के बच्चे इन जिम में नहीं जा पाते हैं। ऐसे में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा ऐसा फैसला लिया गया है।
सरकारी जिम में मिलेगी ये सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट के माने तो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम, लखनऊ के स्पोर्ट कॉलेज परिसर, ललितपुर के नए स्टेडियम, सैफई स्पोर्ट कॉलेज और संत कबीर नगर में स्थित नए खेल परिसर में जिम स्थापित किया जाएगा। जिम निर्माण का कार्य इस साल के अंत तक संपन्न हो जाएगा।
इन जनपदों में खोले जा रहे हैं जिम में ट्रेनर तो मौजूद ही रहेगा इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमर्शियल मोटर ट्रेडमिल, फंक्शनल ट्रेनर मशीन, एयर बाइक, इलेक्ट्रिकल ट्रेनर, रिक्यूबमेंट बाइक और सोल्डर प्रेशर के साथ ही विभिन्न उपकरण मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications