सीएम ममता के भड़कने पर मुख्यमंत्री योगी बोले- जय श्री राम कहना शिष्टाचार है, इसमें बुरा मानने वाली क्या बात?

CM Yogi's reaction on CM Mamata लखनऊ। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे लगने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार कर दिया था और उन्होंने इसे अपमानजनक बताया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है और इस नारे में ऐसा कुछ नहीं है जो किसी को बुरा लगे।

CM Yogi commented on reaction of CM Mamta after Jai Shri Ram slogan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जय श्री राम से भारतीय संस्कृति में किसी का अभिवादन किया जाता है। जैसे नमस्कार कहा जाता है, वैसे ही जय श्री राम शिष्टाचार में बोला जाता है। कहा कि हम लोग किसी को जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा कहता भी है तो इसमें बुरा लगने वाली कोई बात नहीं है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों के जय श्री राम के नारे लगाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गई थीं और उन्होंने कहा था कि यह अपमान उनके लिए अस्वीकार्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार करते हुए कहा कि यह सरकारी आयोजन है, कोई राजनीतिक सभा नहीं है। यहां मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था। लोगों को बुलाकर इस तरह से अपमान करना किसी को शोभा नहीं देता। मैं यहां कुछ नहीं बोलूंगी, जय बांग्ला, जय हिंद। मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस आमन-सामने हैं। दोनों के बीच राजनीतिक रस्साकशी और तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+