भाजपा के संकल्प पत्र को सीएम योगी ने मोदी की गारंटी बताया
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपना जन संकल्प पत्र जारी कर दिया है। यह युवा, महिला, गरीब और किसान के चार आधार स्तंभ पर आधारित आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मोदी जी ने आपका आशीर्वाद मांगा है।
भाजपा का घोषणा पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारीशक्ति को समर्पित है। 'मोदी की गारंटी' में ही सबके सपनों को पूरा करने की गारंटी निहित है। सीएम योगी ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र के मूल में 'भारत' है। Nation First उसका विजन है। राष्ट्रवाद उसका दर्शन है। विकसित भारत उसका लक्ष्य है। इसमें 140 करोड़ देश वासियों की सेवा का प्रण है। यह संकल्प पत्र भारत के उत्थान का उद्घोष पत्र है।

भाजपा की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिला और किसान, इन चार स्तंभों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प पत्र देश की एंबिशन। जो देश का एंबिशन है, वह हम सबका मिशन है। इस संकल्प पत्र के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन करता हूं।
यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को एक मोदी की गारंटी है। सम्मान के साथ जीवन, गुणवत्ता के साथ जीवन की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए सबका साथ,सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत को आगे बढ़ाना है।
इस संकल्प पत्र में जो चार आधार बनाए गए हैं, वह युवा, महिला, अन्नदाता किसान और गरीब हैं। इन चारों के उन्नयन के लिए कार्य करना ही सरकार का लक्ष्य है। पिछले 10 वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरकर, उनके जीवन में परिवर्तन आया। हमारा जो युवा के लिए अनेक योजनाएं जारी हुई। निवेश को नौकरी के साथ जोड़ने को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications